सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar news 45 e-buses will start in Gautam Buddha Nagar from tomorrow

Noida E-bus: न्यूनतम 20 तो अधिकतम इतना रहेगा नोएडा में ई-बस का किराया, कल चलेंगी 45 बसें

अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 11 Jun 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

गौतमबुद्धनगर जिले में कल से 45 ई-बसों का संचालन शुरू होगा। इन बसों में न्यूनतम 20 रुपये रखा गया है। अधिकतम किराया 50 रुपये रहेगा।

Gautam Buddha Nagar news 45 e-buses will start in Gautam Buddha Nagar from tomorrow
e-buses - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले में 12 जून से बसों का संचालन शुरू होना है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बसों को लखनऊ से हरी झंडी दिखाएंगे। इन बसों का किराया भी तय हो गया है।


तीनों प्राधिकरण और यूपी रोडवेज के बीच बनी सहमति के मुताबिक, न्यूनतम किराया 20 रुपए होगा। वहीं अधिकतम किराया 50 रुपए तय किया गया है। ऐसे में एसी बस में गर्मी के बचाव खुद का करते हुए यात्रा न्यूनतम किराए में लोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह किराया किमी के मुताबिक रहेगा। 10 किमी तक की यात्रा पर 20 रुपए, 30 किमी तक की यात्रा पर 30 रुपए और इससे अधिक यात्रा पर किराया 50 रुपए रहेगा। किराया न्यूनतम रखने के कारण अधिक से अधिक लोग सुविधा का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

45 बस का होगा अभी संचालन
यूपीएसआरटीसी के एमडी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कुल 45 बसों का संचालन 12 जून से होगा। इसमें लखनऊ से 11 बस सीएम खुद रवाना कर रहे हैं। इसके अलावा यमुना सिटी, ग्रेटर नोएडा और नोएडा से इतनी ही संख्या में बस चलाई जानी हैं।
 

किसी एक लोकेशन पर बस की संख्या 12 हो सकती है। जल्दी ही सभी 110 बस का संचालन हम शुरू कर देंगे। राइडरशिप अच्छी मिली तो यह संख्या और बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का निर्देश है। इसकी तैयारी भी हमने शुरू कर दी है।
 

यूपी का पहला इलेक्ट्रिक डिपो भी बनकर तैयार
एमडी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इन बस के संचालन के साथ ही प्रदेश में एक उपलब्धि और हमारे साथ जुड़ेगी। नोएडा के सेक्टर 90 में पहला इलेक्ट्रिक डिपो बनकर तैयार हो गया है। यहां से सिर्फ ई बस ही चलाई जानी हैं। इसका इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित कर लिया गया है।

 

आज किया गया बसों का ड्राई रन
12 जून से बसों का कमर्शियल रन शुरू करने से पहले बृहस्पतिवार को गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न रूट पर ड्राई रन ट्रायल के लिए यूपी रोडवेज ने किया है। इसकी निगरानी भी यूपीएसआरटीसी के मुख्यालय से की गई। बसों को ड्राई रन के लिए नोएडा इलेक्ट्रिक डिपो से टेस्ट रन के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed