{"_id":"6a316209e029f3afd200b2db","slug":"gfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4401280-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर 50 लाख से अधिक की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर 50 लाख से अधिक की ठगी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पिन कोड पर फ्रेंचाइजी देने का दिया झांसा
- 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का दावा, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-2 स्थित एक निजी कंपनी पर कोरियर फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीडि़तों का कहना है कि कंपनी ने विभिन्न क्षेत्रों में कोरियर प्वाइंट की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर लोगों से 50 हजार रुपये से लेकर 2.50 लाख रुपये तक लिए। इसके बाद कोई कारोबार उपलब्ध नहीं कराया। मंगलवार को पीडि़तों ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की।
पीडि़तों का कहना है कि कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के कोरियर प्वाइंट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर निवेश कराती थी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी सुनीता देवी और उनके पति बाबूराम ने बताया कि करीब छह माह पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कंपनी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने उन्हें आकर्षक कमाई का भरोसा दिया।
सुनीता ने बताया कि उन्होंने चार जनवरी को 15 हजार रुपये एडवांस जमा किए और बाद में 2.35 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बदले उन्हें ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में एक पिन कोड के तहत कोरियर प्वाइंट की फ्रेंचाइजी दी गई। कंपनी ने दावा किया था कि प्रतिदिन करीब 200 पार्सल मिलेंगे और प्रत्येक पार्सल पर दस प्रतिशत तक कमीशन दिया जाएगा। पीड़िता के अनुसार कंपनी के आश्वासन पर उन्होंने 50 हजार रुपये मासिक किराये पर दुकान लेकर काम शुरू किया। करीब चार महीने तक दुकान का किराया और अन्य खर्च उठाने के बावजूद उन्हें एक भी कोरियर पार्सल नहीं मिला। मंगलवार को जब सुनीता और उनके पति कंपनी के सेक्टर-2 स्थित कार्यालय पहुंचे तो वहां का गेट बंद मिला। मौके पर कई लोग मिले जिनसे ठगी हुई है। इनमें लता शर्मा, ईशान, आशीष, नीतीश, शहजाद और देवेंद्र दत्त समेत कई लोग शामिल थे। सभी ने आरोप लगाया कि उनसे भी फ्रेंचाइजी के नाम पर रकम ली गई, लेकिन कोई काम नहीं दिया गया।
विज्ञापन
100 से अधिक लोगों के ठगे जाने का दावा : पीड़ितों का दावा है कि कंपनी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में 100 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। उनका आरोप है कि अलग-अलग पिन कोड पर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लाखों रुपये एकत्र किए गए। पीड़ितों के अनुसार कुल ठगी की रकम 50 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है।