सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdgfg

Noida News: परिजनों ने ख्वाहिशों का गला घोंटा तो माैत को लगाया गले

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
gfdgfg
विज्ञापन
- छिजारसी में नौकरी करने पर लगाई पाबंदी तो महिला ने कर ली आत्महत्या
Trending Videos



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। छिजारसी गांव में नौकरी करने की चाहत और परंपराओं की दीवार के बीच फंसी महिला ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ससुराल वालों की पाबंदियों से टूटकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजन महिला को कंपनी में नाैकरी नहीं करने देना चाहते थे। नाराज महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छिजारसी कॉलोनी में रहने वाली दीपिका कुमारी की शादी एक साल पहले बिहार निशांत कुमार के साथ हुई थी निशांत और उसके माता-पिता छिजारसी कॉलोनी में एक किराये के घर में रहते हैं। निशांत एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शादी के कुछ दिनों के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपिका प्राइवेट कंपनी में नौकरी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग नौकरी नहीं करने देना चाहते थे। इसको लेकर विवाद होता था। रविवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। सुबह करीब 11 बजे परिवार के लोग बाजार गए तो उनकी अनुपस्थिति में दीपिका ने घर में पंखे के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed