सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfds

Noida News: युवती को बंधुआ बनाकर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
gfds
विज्ञापन
- झारखंड की है युवती, बीटा-2 कोतवाली में पीड़िता की बहन ने दर्ज कराया दंपती पर केस
Trending Videos

-दंपती पर मारपीट, समय पर वेतन नहीं देने और छेड़छाड़ का आरोप

-पीड़िता की बहन ने एक संगठन की मदद से पीड़िता को कराया था मुक्त

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने झारखंड की एक युवती को गामा-1 स्थित घर में बंधुआ बनाकर रखने, मारपीट करने और छेड़छाड़ के मामले में रविवार को आरोपी दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रांची झारखंड निवासी पीड़िता की बहन ने पुलिस को तहरीर देकर तनवी शर्मा और उसके पति विजय शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तहरीर के अनुसार पूनम देवी ने बताया कि वर्ष 2020 में विजय शर्मा उनके गांव आकर उनकी बहन (तत्कालीन नाबालिग) को अपने साथ ग्रेटर नोएडा ले गया था। शुरुआत में फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन बाद में आरोपियों ने पीड़िता से संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया और परिवार को उसका कोई पता नहीं बताया। पीड़िता ने 17 मार्च 2026 को किसी तरह अपनी बहन को फोन कर बताया कि उससे जबरन घर का सारा काम कराया जाता है और उसे कोई वेतन भी नहीं दिया गया। विरोध करने पर तनवी शर्मा द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। साथ ही आरोप है कि विजय शर्मा ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ भी की। दिन में दो से तीन बार छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसे झारखंड वापस नहीं जाने दिया जा रहा था और लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न सहना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने एक सामाजिक संगठन की मदद ली। जिसके प्रयास से युवती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बंधुआ मजदूरी, मारपीट, छेड़छाड़ और वेतन न देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में प्राथिमिकी दर्ज की है। युवती को वन सेंटर स्टॉप सेंटर में रखा गया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पीड़िता के पिता के खाते में हो चुका है भुगतान :
पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है दंपती मूलरूप से बुलंदशहर निवासी हैं। पति विजय शर्मा एक केबल बनाने वाली कंपनी में मैनेजर है। उन्होंने एक परिचित के माध्यम से पीड़िता को काम पर रखा था। पीड़िता दंपती के बच्चे को ट्यूशन ले जाने के साथ पार्क में खिलवाने के लिए भी ले जाती थी। इस कारण पीड़िता का नियमित रूप से दंपती के घर से बाहर निकलना था। युवती की अपनी बहन से भी बात होती थी। दंपती के घर मेंं लैंडलाइन फोन भी लगा मिला है। पीड़िता को प्रतिमाह मिलने वाले भुगतान पहले उसके पिता के खाते में दिया जाता था। मगर जब पीड़िता का बैंक खाता खुल गया तो उसे बैंक में भुगतान में किया जाता है। इस कारण पुलिस की ओर से अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed