{"_id":"6a6763436ce26b67d8026b40","slug":"gfdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4547488-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर- 15 नया बांस स्थित कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दाैरान दो मिनट का मौन रखकर उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने ज्ञान, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा से पूरे देश को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी।कांग्रेस वरिष्ठ के नेता कुंवर नूर मोहम्मद व अल्पसंख्यक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लियाकत चौधरी ने कहा कि डॉ. कलाम ने जाति,धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर देश की सेवा की। उनका व्यक्तित्व भारत की एकता,वैज्ञानिक सोच और मानवीय मूल्यों का प्रतीक था।