सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsg

Noida News: हंसी-ठिठोली का दर्दनाक अंत, सर्जरी से पहले समीर ने तोड़ा दम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
gfdsg
विज्ञापन
-आंतें फटने के कारण ग्रेटर नोएडा किया गया था रेफर, चार बहनों का अकेला भाई था मृतक


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। एक मामूली मजाक ने ऐसा दर्दनाक मोड़ लिया कि हंसी-ठिठोली मातम में बदल गई। रबूपुरा में सहकर्मियों की शरारत का शिकार हुए सफाई कर्मी समीर ने बृहस्पतिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी सर्जरी होनी थी। लेकिन सर्जरी होने से पहले ही मौत हो गई। मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों को सौंप दिया है। समीर की मौत के बाद पुलिस के सामने दोनों सहकर्मी दिलशाद और जीशान फूट-फूटकर रो पड़े और उन्हें अपनी गलती का एहसास होता रहा।
यमुना सिटी के रबूपुरा में सेक्टर-29 में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में मंगलवार सुबह तीन सफाई कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। तीनों उत्तराखंड के काशीपुर जिले के रहने वाले थे। तीनों की आपस में दोस्ती थी और तीनों साथ ही रहते थे। मंगलवार सुबह समीर कंपनी में झाड़ू लगा रहा था। वहीं दूसरा सहकर्मी दिलशाद एयर प्रेशर से हवा डाल रहा था। तीसरा जीशान दोनों के साथ वहीं मौके पर मौजूद था। तभी दिलशाद को शरारत सूझी और उसने समीर के गुदा द्वार पर प्रेशर पाइप लगाकर हवा भरनी शुरू कर दी। देखते ही देखते समीर चीखने लगा और उसके गुप्तांग से खून बहने लगा। खून बहते देख दोनों घबरा गए और तत्काल सुपरवाइजर को जानकारी दी। जिसके बाद समीर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयर प्रेशर के कारण समीर की आंत फट गई थी, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बहनों का अकेला भाई था मृतक :
उत्तराखंड काशीपुर जिले के मुहल्ला अली खान उधम सिंह नगर का रहने वाला समीर चार बहनों का अकेला भाई था। समीर की मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि अपनी बहन की शादी के लिए वह घर से कमाने निकला था और अपनी कमाई से बहनों की शादी करना चाहता था। उधर दोनों आराेपियों के खिलाफ कंपनी के सुपरवाइजर आशीष त्रिवेदी की शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घायल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। -सार्थक सेंगर, एसीपी, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article