{"_id":"69d7495bb52068492903ee82","slug":"glimpse-of-kashi-vrindavan-and-sanchi-will-be-seen-in-one-painting-at-noida-airport-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Airport: एक ही पेटिंग में दिखेगी काशी, वृंदावन और सांची की झलक, कलाकृति हर दिशा से देखने पर बदलती है रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Airport: एक ही पेटिंग में दिखेगी काशी, वृंदावन और सांची की झलक, कलाकृति हर दिशा से देखने पर बदलती है रंग
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पद्मश्री परेश मैती की 100 फुट लंबी पेंटिंग ‘आकृति’ स्थापित की गई है। इसमें काशी, ताजमहल, सांची, अयोध्या और महाकुंभ जैसे स्थलों के जरिए भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाया गया है।
एयरपोर्ट परिसर में लगाई गई आठ फुट चौड़ी और 100 फुट लंबी पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डे के टर्मिनल पर यात्रियों को प्रख्यात शिल्पकार और चित्रकार पद्मश्री परेश मैती की पेंटिंग 'आकृति' भारतीय संस्कृति का परिचय कराएगी। कॉरिडोर पर 100 फुट लंबी और 8 फुट चौड़ी अपनी छह चित्रों के संयोजन वाली इस पेंटिंग से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाया गया है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट के साथ-साथ इस पेंटिंग का भी अनावरण किया था।
Trending Videos
एयरपोर्ट पर भारतीय संस्कृति की पूरी झलक मिले इसके लिए परेश मैती को जिम्मा सौंपा गया था। उनके चित्रों में भारतीयता और समकालीन कला का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। विशाल कैनवास (जैसे 30-40 फीट) और मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध परेश मैती ने उत्तर भारत की संस्कृति को दर्शाने के लिए छह स्थलों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग में जलरंग (वाटरकलर) के साथ-साथ तेल और एक्रिलिक चित्रों का उपयोग करते हुए छह प्रसिद्ध स्थलों के चित्रों को संयोजित किया गया है। इनमें काशी पर यमुना घाट का विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया है। दूसरे में सांची के स्तूप को दर्शाया है। तीसरे में यमुना किनारे खड़ा ताजमहल है। मथुरा-वृंदावन नगरी और सरयू किनारे बसी भगवान राम की
अयोध्या नगरी का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया है। छठे और अंतिम में प्रयागराज में महाकुंभ को दर्शाया गया है।