{"_id":"69ac4e98b25aeabe43073f33","slug":"golf-course-project-delayed-by-41-months-leaving-over-800-people-waiting-noida-news-c-1-noi1095-4023541-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 41 महीने पिछड़ी गोल्फ कोर्स परियोजना, 800 से अधिक लोगों को इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 41 महीने पिछड़ी गोल्फ कोर्स परियोजना, 800 से अधिक लोगों को इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीने पहले निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया, तब से नहीं हुआ टेंडर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
सेक्टर-151 ए में नोएडा प्राधिकरण की इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स निर्माण की परियोजना तय समय से 41 महीने पीछे चल रही है। बीते साल जुलाई में निर्माण एजेंसी के ब्लैकलिस्ट होने के बाद से काम बंद पड़ा है। दो सालों में नोएडा प्राधिकरण 800 से ज्यादा लोगों को गोल्फ कोर्स और क्लब का सदस्य बना चुका है, जो अब परियोजना पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। 140 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना पर प्राधिकरण अब तक 90 करोड़ से ज्यादा खर्च कर चुका है। लेकिन बचा हुआ काम पूरा होना तो दूर, रुका हुआ काम दोबारा कब शुरू होगा, यह भी अभी तय नहीं है।
इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स की यह परियोजना 2021 में शुरू हुई थी। तब इसकी प्रस्तावित लागत करीब 100 करोड़ रुपये थी। फिर इसकी लागत वृद्धि 12 करोड़ और बढ़ गई। इसके बाद क्लब हाउस और बैंक्वेट के इंटीरियर समेत अन्य सुविधाओं के लिए 25 करोड़ रुपये और बढ़ाए गए। इस तरह परियोजना की लागत करीब 140 करोड़ रुपये पहुंच गई। शुरुआत में सितंबर 2022 तक काम पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन तय तारीख से काम पिछड़ता चला गया। वहीं, जुलाई-2025 में लगातार काम पूरा करने में देरी के चलते प्राधिकरण ने निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। साथ ही एफआईआर भी करवाई थी। तब से करीब सात महीने बीत चुके हैं, काम बंद है।
बचे हुए काम को पूरा कराने के लिए सितंबर में करीब 42 करोड़ की लागत आंकी गई, लेकिन यह काम नई एजेंसी से करवाने के लिए अभी टेंडर जारी नहीं हुआ है। अब भी क्लब की बिल्डिंग और बैंक्वेट हॉल का करीब 20 फीसदी काम बाकी है। वहीं गोल्फ मैदान का 80 फीसदी से अधिक काम बाकी है।
-- -- -- -- -- --
कोट-
परियोजना का काम दोबारा क्यों नहीं शुरू हो सका, इसे लेकर सोमवार को समीक्षा करेंगे। व्यवधान दूर कर जल्द काम पूरा कराया जाएगा।
- सतीश पाल, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण।
Trending Videos