सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida to get international-level hockey ground; foundation stone to be laid on Sunday

Noida News: ग्रेटर नोएडा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान, रविवार को होगा शिलान्यास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida to get international-level hockey ground; foundation stone to be laid on Sunday
विज्ञापन
- 10.30 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सिंथेटिक टर्फ, भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की भी संभावना
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में हॉकी खिलाड़ियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला सिंथेटिक टर्फ मैदान मिलने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-37 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में करीब 10.30 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी टर्फ का निर्माण कराएगा। परियोजना का शिलान्यास रविवार को होगा, जिसमें जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की जा रही है। निर्माण कार्य के तहत सिंथेटिक टर्फ के साथ ड्रेनेज सिस्टम, फ्लडलाइट और वाटर स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा।
परियोजना के दूसरे चरण में छह हजार दर्शकों की क्षमता वाली दीर्घा, खिलाड़ियों के लिए अलग पवेलियन और बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण भी प्रस्तावित है। प्राधिकरण का मानना है कि इस सुविधा के विकसित होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। जेवर विधायक का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम के बनने से हॉकी के प्रशिक्षण के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिल सकेगा। राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी यहां आयोजित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed