सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greenfield Expressway bridge over Yamuna to be ready by October

Noida News: अक्तूबर तक तैयार होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का यमुना पर पुल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway bridge over Yamuna to be ready by October
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


65 प्रतिशत काम पूरा, फरीदाबाद में आठ किमी. एलिवेटेड बनना है एक्सप्रेस-वे
माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। फरीदाबाद से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम करीब 65 प्रतिशत पूरा हो गया है। नवंबर से जनवरी के बीच कई बार दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते ग्रैप लगने से काम धीमा हुआ था। इसका निर्माण करने वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कहना है कि यमुना नदी पर बनने वाला पुल अब अक्तूबर-2026 में बनकर पूरा होगा। पहले इसके बनने की समयसीमा जून-2026 थी। एक्सप्रेस-वे जून 2027 तक पूरा होने का अनुमान है।
आगामी समय में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देशभर के लिए कॉमर्शियल उड़ाने शुरू होनी हैं। फरीदाबाद के सेक्टर-65 इंटरचेंज से एक्सप्रेस-वे जुड़ेगा। यहां से नोएडा हवाई अड्डा की दूरी केवल 20 मिनट की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे के एंट्री प्वाइंट 31.40 किलोमीटर से 22 किलोमीटर प्वाइंट तक एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो गया है। फरीदाबाद में तीन किलोमीटर प्वाइंट और नोएडा में 26 किलोमीटर तीन पर टोल प्लाजा बनाया गया है। यमुना पर पुल भी 83 फीसदी पूरा हो गया है।
------

यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ा हवाई अड्डा
पहले चरण में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यमुना एक्सप्रेसवे जोड़ा जा चुका है। एक्सप्रेसवे के पास एक रोटरी बनाकर इसे जोड़ा गया था। काम पूरा होने पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जुलाई 2025 में यहां पौधरोपण किया था।
---

गुरुग्राम, दिल्ली समेत गुजरात, मुंबई के लिए वाहन जा सकेंगे
एनएचएआई की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे फरीदाबाद के सेक्टर-65 में डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास केएमपी लिंक एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को भी संबद्ध करेगा। यहां से गुरुग्राम, दिल्ली समेत गुजरात, मुंबई के लिए वाहन जा सकेंगे।


---

आठ किलोमीटर लंबा एलिवेटेड बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कुल 31.4 किलोमीटर लंबा और छह लेन का बन रहा है। इसमें करीब 24.1 किलोमीटर हरियाणा क्षेत्र में बनेगा। वहीं, 7.3 किलोमीटर क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर में बनाया जाना है। फरीदाबाद के मोहना गांव से यह एक्सप्रेस-वे 8 किलोमीटर तक एलिवेटेड बनेगा।
---

65 फीसदी काम पूरा हो गया है। छह लेन के इस एक्सप्रेसवे का काम जून 2027 तक पूरा हो जाएगा।

- शफी मोहम्मद, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed