सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsdfg

Noida News: दनकौर पुलिस को 48 घंटे के अंदर केस दर्ज कर रिपोर्ट देने का आदेश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
gsdfg
विज्ञापन
दनकौर पुलिस को 48 घंटे के अंदर केस दर्ज कर रिपोर्ट देने का आदेश
Trending Videos

- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय की अदालत ने एक प्रार्थना पत्र पर दिया आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय की अदालत ने दनकौर कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति की दुकान में तोड़फोड़ करने और गाली गलौज करने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस को कोर्ट में रिपोर्ट भी दाखिल करनी होगी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पिता 12 मार्च को अपनी गाड़ी से एक किरायेदार को चपरगढ़ में बस तक छोड़ने जा रहे थे। तभी इंतजाम उर्फ टिंकू निवासी अच्छेजा बुजुर्ग मिल गया। वो अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। आरोप है कि इंतजाम ने कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता के पिता से 2.90 लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस मांगने पर गाली गलौज की और वहां से भगा दिया। आरोप है कि उसी रात आरोपी अपने 5 साथियों के साथ पिता की दुकान पर पहुंचा। आरोपियों ने गाली गलौज करने के साथ दुकान में तोड़फोड़ की। शिकायत करने पर पुलिस आरोपियों के घर भी पहुंची, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया। आरोपियों ने इसका एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। आरोप है कि आरोपी ने उल्टा उसके और भाई व पिता के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। अब कोर्ट ने दनकौर कोतवाली पुलिस को 48 घंटे के अंदर केस दर्ज कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed