{"_id":"6a184995fd056b3ae80c3ccd","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7304-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नेपाल से भागकर भारत आए प्रेमी युगल दनकौर में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नेपाल से भागकर भारत आए प्रेमी युगल दनकौर में मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- लोकेशन ट्रेस करने के बाद नेपाल की पुलिस ने भेजी थी सूचना, कोतवाली में दोनों से की गई पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर (संवाद)। नेपाल से भागकर आए एक प्रेमी युगल को दनकौर कस्बे से बरामद किया गया। दोनों पिछले तीन दिनों से कस्बे में ही अपने एक परिचित युवक के यहां रह रहे थे। नेपाल पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस कर गौतमबुद्धनगर पुलिस से संपर्क किया था। जिसके बाद दनकौर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई।
पुलिस ने बताया कि नेपाल के जनकपुरी क्षेत्र से 21 मई को एक युवक और युवती अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन को ट्रेस किया। उनकी लोकेशन भारत के ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में मिली। जानकारी मिलने पर नेपाल पुलिस ने दनकौर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रेमी युगल को तलाश कर कोतवाली बुलाया। दोनों दनकौर में रहने वाले अपने एक नेपाली मित्र के यहां ठहरे हुए थे। युवक ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos