सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: सेना के जवान के घर चोरी, पड़ोसी पर आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
विज्ञापन
दनकौर। पारसौल गांव में सेना के एक जवान के घर से 50 हजार की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित जवान ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पारसौल निवासी सेना के जवान राजीव कुमार इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए हैं। रविवार रात वह अपने परिजनों के साथ एक कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी अन्नु चुपके से घर के दूसरे कमरे में घुस गया और वहां रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने आरोपी को कमरे से निकलते हुए देख लिया था। इसके बाद जब उन्होंने कमरे में जाकर जांच की तो वहां से नकदी गायब मिली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed