सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfgfd

Noida News: जाम के झाम में उलझी रोजमर्रा की जिंदगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
gsfgfd
विज्ञापन
-ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति चाैराहे पर रोज लगता है जाम
Trending Videos

- कुछ मिनटों का सफर लोग तय कर रहे घंटों में

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट का चार मूर्ति चौराहा इन दिनों किसी रोजमर्रा की जंग से कम नहीं रह गया है। सुबह की शुरुआत हो या शाम का लौटता हुआ सैलाब यह चौराहा अब रफ्तार नहीं, बल्कि रुकावट की पहचान बन चुका है। कभी यह कुछ मिनटों में पार होने वाला रास्ता था, आज वहीं गाड़ियों की लंबी कतारें, रेंगती रफ्तार से लोग परेशान हैं। हर दिन सैकड़ों लोग समय से पहले घर से निकलते हैं, इस उम्मीद में कि शायद आज जाम से बच जाएं। लेकिन चार मूर्ति पहुंचते ही उम्मीदें धीरे-धीरे ब्रेक लगाती गाड़ियों के साथ थम जाती हैं।
कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों लग जाते हैं, और लोग अपनी गाड़ियों में बैठे-बैठे घड़ी की सुइयों को आगे बढ़ते देखते रह जाते हैं। यह जाम सिर्फ ट्रैफिक की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि लोगों की दिनचर्या, कामकाज और मानसिक शांति पर भी असर डालने लगा है। ऑफिस के लिए देर होना, जरूरी काम छूट जाना और घंटों सड़क पर फंसे रहना अब यहां के लोगों की रोज की मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि ऑटो और ई-रिक्शा बीच सड़क पर ही सवारी बैठाने और उतारने के लिए रुक जाते हैं, जिससे पीछे वाहनों की लाइन लग जाती है और जाम और बढ़ जाता है। इस जाम का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। ऑफिस, स्कूल और जरूरी काम के लिए निकलने वाले लोग अक्सर देरी का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जाम की वजह से उनका रोज का शेड्यूल बिगड़ रहा है।



- रोज जाम में फंसना पड़ता है। समय पर ऑफिस पहुंचना अब मुश्किल हो गया है।
-अमोल सिंह , स्थानीय निवासी
- कुछ किलोमीटर का रास्ता तय करने में ही बहुत समय लग जाता है। जाम में फंसने की आदत हो गई है । -पंकज पटेल , स्थानीय निवासी
- जाम में फंसकर बहुत परेशानी होती है, पूरा दिन खराब हो जाता है।
-गरिमा श्रीवास्तव , स्थानीय निवासी
- यहां हर दिन यही हाल रहता है, निकलना मुश्किल हो गया है। आधा रास्ता तो ऑटो वाले ही घेर कर खड़े रहते हैं । -विवेक सिंह , स्थानीय निवासी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed