फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guru Mantra: Learning is the first step to success.

गुरुमंत्र : सीखना ही सफलता की पहली सीढ़ी है

Fri, 07 Aug 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Guru Mantra: Learning is the first step to success.
गुरुमंत्रअंजू पुरी, प्रधानाचार्य होली पब्लिक स्कूल
जीवन में सफलता उसी को मिलती है जो सीखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होने देता। हर दिन कुछ नया जानने और समझने का प्रयास करें। समय का सम्मान करें, नियमित पढ़ाई की आदत डालें और किसी भी विषय में अपनी शंका पूछने से कभी न हिचकिचाएं। प्रश्न पूछना कमजोरी नहीं, बल्कि बेहतर सीखने की पहचान है। केवल अच्छे अंक हासिल करना ही सफलता नहीं है। एक अच्छा इंसान बनना, अनुशासन का पालन करना और सकारात्मक सोच रखना भी उतना ही आवश्यक है। असफलता से घबराने के बजाय उसे अपनी कमियों को पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर समझें। लगातार अभ्यास और आत्मविश्वास ही आपको मंजिल तक पहुंचाते हैं। मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग सीमित रखें तथा अपना अधिक समय पढ़ाई, पुस्तकें पढ़ने और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। दूसरों से तुलना करने के बजाय हर दिन खुद को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास करें। याद रखें, मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

-अंजू पुरी, प्रधानाचार्य, होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed