सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hgfdh

Noida News: अधिवक्ता से मारपीट मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
hgfdh
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। अधिवक्ता से मारपीट के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। अधिवक्ता अमित राणा ने बताया कि अधिवक्ता फरीद अहमद के यहां 14 मार्च को पुलिसकर्मी जबरन उनके घर में घुस आए। उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि कोतवाली बिसरख से जुड़े कुछ पुलिसकर्मी उनके सेक्टर-80 स्थित आवास पर पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने बिना किसी वैधानिक कारण बताए घर का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। विरोध करने पर अधिवक्ता और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की गई। बता दें इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने भी धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed