{"_id":"6a315c80fe61a27b2c078460","slug":"house-census-completed-9827-percent-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97666-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकानों की गणना 98.27 प्रतिशत पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकानों की गणना 98.27 प्रतिशत पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले में जनगणना-2027 के तहत मकानाें की सूची व गणना का काम 98.27 प्रतिशत पूरा हो गया है। केवल तीनों प्राधिकरण और दादरी तहसील क्षेत्र में तीन से एक प्रतिशत का काम बाकी है। अफसरों ने दावा किया है कि अगले दो दिन में यह गणना पूरी हो जाएगी। फिलहाल 12 में से 8 सब-डिस्ट्रिक्ट में 100 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
जिले में 22 मई से मकानों की सूची व गणना करने का काम चल रहा है। इसके लिए जिले को 12 सब-डिस्ट्रिक्ट व 6111 ब्लॉक में बांटा गया है। सभी ब्लॉक पर एक-एक प्रगणक की ड्यूटी लगी है। 20 जून तक मकानों की गणना पूरी होनी है। जिन सब-डिस्ट्रिक्ट में 100 प्रतिशत काम पूरा हो गया है उनमें नगर पंचायत जहांगीरपुर, बिलासपुर, जेवर, दनकौर व रबूपुरा के अलावा दादरी नगर पालिका, सदर तहसील और जेवर तहसील शामिल हैं। दादरी तहसील क्षेत्र में जनगणना 99.71 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। यमुना प्राधिकरण की भी 99.83 प्रतिशत जनगणना हो चुकी है। नोएडा प्राधिकरण का काम 97.85 प्रतिशत और ग्रेनो प्राधिकरण का 97.77 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।
अफसरों ने बताया कि 6111 ब्लॉक में से 6005 ब्लॉक में मकानों की गणना का काम पूरा हो गया है। 103 ब्लॉक में गणना चल रही है। दोनों प्राधिकरण क्षेत्र में 3 ब्लॉक में अभी काम शुरू नहीं हुआ है। जबकि करीब 100 ब्लॉक में काम चल रहा है।