फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   HPV Vaccine: District ranked 65th in the state

एचपीवी वैक्सीन : प्रदेश में 65वें पायदान पर जिला

Tue, 28 Jul 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
HPV Vaccine: District ranked 65th in the state
नोएडा। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की एचपीवी वैक्सीन के प्रति भारी उदासीनता देखी जा रही है। 16 मार्च से शुरू हुए इस विशेष टीकाकरण अभियान में अब तक केवल 11 प्रतिशत किशोरियों ने ही टीका लगवाया है। इस धीमी रफ्तार के कारण गौतमबुद्ध नगर जिला प्रदेश भर में 65वें स्थान पर पिछड़ गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि यह मुफ्त टीका 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं और 15वें साल में चल रही उन किशोरियों को लगाया जा रहा है, जिन्होंने अपना 15वां जन्मदिन न मनाया हो। स्वास्थ्य विभाग की लगातार अपील के बाद भी अभिभावक और किशोरियां आगे नहीं आ रहे हैं। इस कार्य में स्कूलों से भी विशेष सहयोग नहीं मिल पा रहा है। अभियान को गति देने के लिए शहरी क्षेत्र में 60 और ग्रामीण क्षेत्रों में 250 एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। अब आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए स्कूलों में जागरूकता सत्र आयोजित कर टीकाकरण का नया प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं, डॉ. सिरोहा ने बताया कि नियमित टीकाकरण से छूट गए बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 3 से 7 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में 5 से 10 साल तक के बच्चों को लिया जा रहा है। इसमें डिप्थीरिया, टिटनेस और एमआर का टीका लगवाने से छूट गए बच्चों को लिया जाएगा और उनका टीकाकरण किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed