{"_id":"6a68ba74d3250dea6f097292","slug":"senior-women-showcased-the-colors-of-tradition-noida-news-c-1-noi1095-4550308-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वरिष्ठ महिलाओं ने बिखेरे परंपरा के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वरिष्ठ महिलाओं ने बिखेरे परंपरा के रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं ने दिया सक्रिय और खुशहाल जीवन का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-25 स्थित सखीज ग्रुप ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए एक विशेष समागम आयोजित किया। इसमें शहर के विभिन्न सेक्टरों से करीब 90 वरिष्ठ महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनकी उम्र 60 से 90 वर्ष के बीच थी। महिलाओं ने 10 राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक विविधता प्रस्तुत की। इनमें राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, कश्मीर और केरल शामिल थे। रंग-बिरंगी वेशभूषा में महिलाओं ने माहौल को उत्सवमय बनाया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
इस दौरान उन्होंने संवाद किया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और अनुभव साझा किए। सखीज ग्रुप का उद्देश्य महिलाओं को सेवानिवृत्ति के बाद घर तक सीमित न रखना है। वे समाज से जुड़ें, नए लोगों से मिलें और आत्मविश्वास से जीवन जिएं। ग्रुप स्वास्थ्य जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग व सामाजिक गतिविधियों से उन्हें सक्रिय रखता है। इस ग्रुप में सेक्टर-21 और 25 सहित नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं जुड़ी हुई हैं। नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, त्योहारों का सामूहिक आयोजन, योग, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ महिलाओं को सक्रिय बनाए रखने का प्रयास किया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उत्साह किसी युवा से कम नहीं
हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि वरिष्ठ महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है जहां वे खुलकर अपनी खुशियां साझा कर सकें। 60 से 90 वर्ष की महिलाएं पूरे उत्साह के साथ इसमें शामिल होती हैं। -पैम मदान, सखीज ग्रुप, एडमिन
विज्ञापन
जब हम अलग-अलग राज्यों की पोशाक पहनते हैं तो ऐसा लगता है जैसे पूरा भारत एक ही मंच पर आ गया हो। इस तरह के कार्यक्रम हमें नई ऊर्जा देने के साथ-साथ घर से बाहर निकलकर समाज से जुड़ने का अवसर और खुशियां मिलती है। - वंदना सक्सेना
बढ़ती उम्र के साथ अक्सर महिलाएं अकेलापन महसूस करती हैं, लेकिन सखीज ग्रुप ने हम सभी महिलाओं को एक नया परिवार दिया है। यहां हर कार्यक्रम में कुछ नया सीखने और खुशियां बांटने का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन बहुत सुकून देते हैं। - कुलदीप रावल
हम सभी 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं, लेकिन उत्साह किसी युवा से कम नहीं है। ऐसे आयोजन हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि जीवन का हर पड़ाव खूबसूरत हो सकता है। आज के कार्यक्रम में करीब 90 महिलाओं ने भाग लिया है। - लिली रंदेव