सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Humidity and heat worsened health, patients arrived at health centers for checkups.

Noida News: उमस और तपिश से बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के लिए पहुंचे मरीज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Humidity and heat worsened health, patients arrived at health centers for checkups.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश और तेज आंधी के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर अब लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। बारिश के बाद निकल रही तेज धूप और बढ़ती उमस के कारण लोग वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से परेशान हो रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। इसके चलते बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम और चक्कर आने की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में करीब 70 मरीज इलाज और जांच के लिए पहुंचे। वहीं भांगरौला पीएचसी में 85 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इनमें अधिकतर मरीज वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या से पीड़ित थे।
विज्ञापन
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि पर्याप्त पानी पिएं, धूप में निकलने से बचें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। यदि बुखार, खांसी या कमजोरी की समस्या लगातार बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed