फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal brick market on the Yamuna Expressway service road; over 12 trolleys parked

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ईंटों की अवैध मंडी, 12 से अधिक ट्रोले खड़े

Sun, 09 Aug 2026 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal brick market on the Yamuna Expressway service road; over 12 trolleys parked
फोटो
विज्ञापन


-पुलिस और परिवहन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल, सड़क किनारे तंबू लगाकर ग्राहक तलाश रहे सप्लायर
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सलारपुर अंडरपास स्थित तिरंगा गोलचक्कर के पास इन दिनों ईंटों की अवैध मंडी सज गई है। सड़क किनारे ईंट से भरे ट्रोले कई दिनों तक खड़े रहते हैं। रविवार को मौके पर 12 से अधिक ईंटों से भरे ट्रोले खड़े मिले। सड़क किनारे तंबू लगाकर ईंट सप्लायर अस्थायी कार्यालय से ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। सड़क पर अतिक्रमण के बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने से उनकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सप्लायरों के अनुसार, ये ईंटों से भरे ट्रोले मथुरा के बाजना क्षेत्र से लाए जाते हैं और यमुना सिटी में बेचे जाते हैं। यमुना सिटी में बिक्री में कई दिन लगने के कारण ट्रोलों को सर्विस रोड पर खड़ा कर दिया जाता है। सप्लायरों ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग को मासिक आधार पर एंट्री फीस दी जाती है। उन्होंने अधिकारियों को 50-50 हजार रुपये देने की बात भी कही।
विज्ञापन

तिरंगा गोलचक्कर के एक ओर सड़क पर फल मंडी लगी है, जबकि दूसरी ओर ईंटों से भरे ट्रोले खड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर ट्रोले खड़े होने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर किसी कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-संतोष कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed