फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road Diversion Becomes a Headache for CRPF

Noida News: सीआरपीएफ के पास सड़क टूटने से डायवर्जन बना मुसीबत

Sun, 09 Aug 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Road Diversion Becomes a Headache for CRPF
फोटो:
विज्ञापन

-तीन माह पहले नाले का निर्माण करने के लिए किया गया था डीएससी रोड पर डायवर्जन
-जुलाई तक काम पूरा करने का किया था दावा, ना काम पूरा हुआ ना समस्या का समाधान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर सीआरपीएफ कैंप के सामने डायवर्जन अब समस्या बनता जा रहा है। जगह-जगह सड़क टूट चुकी है। इस कारण 20 सेकेंड की दूरी को पार करने में 5 से 10 मिनट का समय लग रहा है और वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण ने जुलाई माह तक काम पूरा करने का दावा किया था लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है।

औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में हर वर्ष बारिश के बाद जलभराव की समस्या रहती है। लंबे समय बाद प्राधिकरण ने पिछले साल सेक्टर में नाले का निर्माण कराया लेकिन उसे हिंडन नदी से जोड़ा नहीं जा सका। इस कारण जलभराव की समस्या जस की तस हैं। अब मानसून से पहले प्राधिकरण ने सेक्टर के नाले को हिंडन से जोड़ने का काम शुरू किया है। औद्योगिक सेक्टर से डीएससी रोड और डीएससी रोड से हिंडन नदी तक नाला बनकर तैयार है। केवल डीएससी रोड को काटकर नाला बनाने का काम बाकी है।
विज्ञापन

12 मई को प्राधिकरण ने डीएससी रोड पर सूरजपुर से कुलेसरा की तरफ जाने वाली सड़क पर काम शुरू किया था। तब यातायात को सीआरपीएफ कैंप के सामने वाली सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया, जो अभी भी डायवर्ट है। वहीं जब कुलेसरा से सूरजपुर वाली साइड काम शुरू हुआ तो यातायात को सूरजपुर से कुलेसरा जाने वाली सड़क पर डायवर्ट किया। तब प्राधिकरण ने दावा किया था कि जुलाई तक काम पूरा कर लिया जाएगा लेकिन अगस्त माह के भी 10 दिन बीत चुके है और काम अभी भी अधूरा है। यहां किया गया डायवर्जन अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। डायवर्जन के 100 मीटर के दायरे में सड़क बुरी तरह टूट चुकी है। गहरे गड्ढे हो चुके है। यह यातायात की रफ्तार को धीमा कर रहा है। 20 सेकेंड में तय होने वाली दूरी 5 से 10 मिनट में तय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से भी नहीं मिला निजात
प्राधिकरण ने मानसून से पहले नाले को जोड़ने का दावा किया था। ताकि इकोटेक-3 सेक्टर में जलभराव होने से रोका जा सके। लेकिन प्राधिकरण काम पूरा नहीं कर सका। इस कारण सेक्टर के उद्यमी बारिश के दौरान दो से 3 फीट पानी भरने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed