सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the public hearing, officials gave instructions for action.

Noida News: जनसुनवाई में अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
In the public hearing, officials gave instructions for action.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ऑफिस में बृहस्पतिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें बताईं। जनसुनवाई में क्षेत्र की सड़क व्यवस्था, ट्रैफिक जाम, सड़कों पर बने गड्ढे और खुले सीवर ढक्कनों की समस्याएं सामने आईं।
Trending Videos

लोगों ने बताया कि कई सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन टूटे हुए व खुले पड़े हैं। इसके साथ ही रोजा जलालपुर में बने नाले का मुद्दा भी उठाया गया जो कूड़े से भरा हुआ है। लोगों ने कहा कि आए दिन पानी की आपूर्ति बाधित रहती है और बिजली कटौती से भी उन्हें जूझना पड़ता है। प्राधिकरण अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed