{"_id":"69e629e3c012fe009c0b5444","slug":"the-fire-broke-out-after-the-ac-compressor-exploded-and-the-fire-safety-system-failed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92733-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एसी का कंप्रेसर फटने से लगी आग, फायर सेफ्टी सिस्टम ने नहीं किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एसी का कंप्रेसर फटने से लगी आग, फायर सेफ्टी सिस्टम ने नहीं किया काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में रविवार देर रात 12:30 बजे हुई घटना
एक घंटे में पहुंची मदद, दमकलकर्मियों को 12वीं मंजिल तक पहुंचकर आग पर काबू पाने में करीब 30 मिनट लग गए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के टावर-21 के फ्लैट नंबर 1,202 में रविवार देर रात 12:30 बजे आग लग गई। इसमें फ्लैट का सामान जलकर रखा हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि एसी का कंप्रेसर फटने के बाद शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में आग लगी। लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई लेकिन मदद पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। दमकलकर्मियों को 12वीं मंजिल तक पहुंचकर आग पर काबू पाने में करीब 30 मिनट का अतिरिक्त समय लगा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना मिली थी जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
लोगों का आरोप है कि इस देरी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। टावर में लगे फायर हाइड्रेंट भी काम नहीं कर रहे थे। पाइप कनेक्ट नहीं थे और अलार्म सिस्टम ने भी काम नहीं किया। ऐसे में शुरुआती समय में आग बुझाने का कोई प्रभावी साधन उपलब्ध नहीं था जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
निवासियों ने पूरे परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि वे हर साल भारी-भरकम मेंटेनेंस शुल्क देते हैं लेकिन सुरक्षा व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X