{"_id":"69e7b5767e0361eeb10beccc","slug":"trainee-lab-technician-commits-suicide-by-writing-a-suicide-note-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सॉरी मम्मी-पापा, जैसा बनना चाहता था, वैसा नहीं बन सका', सुसाइड नोट लिख प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सॉरी मम्मी-पापा, जैसा बनना चाहता था, वैसा नहीं बन सका', सुसाइड नोट लिख प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने दी जान
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार
चाइल्ड पीजीआई परिसर में 19 वर्षीय लैब टेक्नीशियन ने सोमवार देर रात आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा, "जैसा बनना चाहता था, नहीं बन सका।" पुलिस जांच कर रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई परिसर के फ्लैट में रहने वाले 19 वर्षीय प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन ने सोमवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह इस घटना का पता चला।
Trending Videos
इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्र ने माफी मांगते हुए लिखा है कि सॉरी मम्मी-पापा जैसा बनना चाहता था, वैसा नहीं बन सका। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से श्रावस्ती के भिनगा निवासी अवधेश कुमार चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में प्रशिक्षु लैब टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह चाइल्ड पीजीआई परिसर के फ्लैट में रहता था। मंगलवार को रोजाना की तरह प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचा तो दोस्त फ्लैट से बुलाने गया तो शव पंखे पर लटका मिला। इसकी सूचना चाइल्ड पीजीआई के अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर अवधेश के परिजनों को जानकारी दी। परिजन अवधेश के शव को लेकर श्रावस्ती के लिए निकल गए।
पिता अवनीश कुमार ने बताया कि अवधेश करीब तीन माह पहले ही यहां फ्लैट में रहने आया था। सोमवार को उसने परिवार से फोन पर बातचीत भी की थी। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

कमेंट
कमेंट X