सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India Education Expo starts today, career options available

Noida News: भारत शिक्षा एक्सपो आज से, करियर विकल्प मिलेंगे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
India Education Expo starts today, career options available
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कक्षा 12वीं के परिणामों के बाद छात्रों के लिए सही कोर्स और करियर चुनने की चुनौती आसान बनाने के लिए भारत शिक्षा एक्सपो 2026 का आयोजन होगा। तीन दिवसीय आयोजन 14 से 16 मई तक नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में होगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे ने बताया कि एक्सपो में छात्रों को एक ही स्थान पर उच्च शिक्षा, कोर्स विकल्पों और करियर अवसरों की जानकारी मिलेगी। आयोजन में देश-विदेश के विश्वविद्यालय, कॉलेज, एडटेक कंपनियां, स्किल डेवलपमेंट संस्थान और स्टडी-अब्रॉड कंसल्टेंट भाग लेंगे। छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, डिजाइन, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कोर्स की जानकारी भी मिलेगी।
Trending Videos

कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग सत्र भी होंगे, जिनमें छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार मार्गदर्शन ले सकेंगे। साथ ही छात्रवृत्ति, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी। यह कार्यक्रम 16 मई तक चलेगा और इसमें बड़ी संख्या में छात्रों और अभिभावकों के शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed