सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Industries will also get commercial cylinders, waiting for orders

Noida News: उद्योगों को भी मिलेगा कॉमर्शियल सिलिंडर, आदेश का इंतजार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Industries will also get commercial cylinders, waiting for orders
विज्ञापन
- आदेश आने के बाद जिला प्रशासन स्टील, प्लास्टिक आदि कंपनियों में शुरू कराएगा आपूर्ति
Trending Videos

3000 औद्योगिक इकाइयां हैं प्रभावित नोएडा और ग्रेनो में
500 पूरी तरह हो चुकी हैं बंद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के उद्योगों को भी जल्द गैस की किल्लत से राहत मिलेगी। प्लास्टिक, स्टील आदि उद्योगों को कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति होगी। केंद्र सरकार से इसका आदेश जारी हो गया है। प्रशासन प्रदेश सरकार के आदेश का इंतजार कर रहा है। शासनादेश आने के बाद आपूर्ति शुरू होगी। हालांकि उद्यमियों को पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। केवल उन उद्योगों को छूट दी है जो केवल एलपीजी गैस पर ही चल सकते हैं।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कॉमर्शियल गैस नहीं मिलने से 3000 से अधिक उद्योग प्रभावित हैं। इनमें से 500 से अधिक उद्योग बंद हो चुके है। जबकि अन्य इकाइयों में 40 से 80 प्रतिशत तक काम बंद हो चुका है। लंबे समय से उद्यमी गैस दिलवाने की मांग कर रहे है। अब करीब 20 दिन बाद सरकार ने उद्यमियों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि स्टील, प्लास्टिक आदि सेक्टर के उद्योगों को कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति शुरू होगी। इन उद्योगों को पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना भी जरूरी होगा। उसके बाद ही आपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ उद्योग पूरी तरह से एलपीजी गैस पर निर्भर है। उनको आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल, शिक्षण संस्थान, रेस्तरां के बाद अब कुछ श्रेणी में उद्योगों को भी कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed