{"_id":"6a844887875878770a0f4dff","slug":"information-about-gst-reforms-through-the-media-noida-news-c-23-1-lko1064-103467-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मीडिया के जरिए आम लोगों तक पहुंचें जीएसटी सुधारों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मीडिया के जरिए आम लोगों तक पहुंचें जीएसटी सुधारों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया, फिल्म एंड एंटरटेनमेंट की ओर से भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से जीएसटी सुधारों पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें मीडिया के माध्यम से जीएसटी सुधारों की जानकारी आम नागरिकों तक सरल और प्रभावी भाषा में पहुंचाने पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि डॉ. यशोवर्धन पाठक ने कहा कि आर्थिक सुधारों की सही जानकारी मिलने से नागरिक अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। डीन डॉ. रितु एस. सूद ने कहा कि विकसित भारत के लिए जागरूक और जिम्मेदार नागरिक जरूरी हैं।
विशेषज्ञों ने कहा कि जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों की जानकारी केवल विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और कारोबारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया गया। डिजिटल मीडिया, टेलीविजन, रेडियो, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। इन्फोग्राफिक्स, वीडियो, पॉडकास्ट और आसान भाषा के कंटेंट को प्रभावी माध्यम बताया गया।