{"_id":"6a844f139320331c4d0da605","slug":"dsgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4623724-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैसा डबल करने के खेल में फंसा कारोबारी, गंवा बैठा 5 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैसा डबल करने के खेल में फंसा कारोबारी, गंवा बैठा 5 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-फर्जी रियल एस्टेट कंपनी के नाम पर आरोपियों ने बिछाया जाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में निवेश पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने नितिन मेहता की शिकायत पर दिव्य कपूर, मानस कपूर, सोनिका कपूर, जिया शाह और रोहन ठानिया समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत के अनुसार, कारोबारी नितिन मेहता को नोएडा के सेक्टर-18 स्थित एक होटल में रियल एस्टेट संबंधी बैठक के लिए बुलाया गया था। यहां उनकी मुलाकात दिव्य कपूर से हुई। आरोप है कि दिव्य ने कारोबारी रिश्तों का हवाला देते हुए उन्हें रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्रस्ताव दिया। शिकायत में दावा किया गया कि पांच करोड़ रुपये निवेश करने पर रकम दोगुनी वापस करने का भरोसा दिया गया।
सेक्टर-129 के प्रोजेक्ट का दिखाया झांसा : आरोपी कारोबारी को सेक्टर-129 स्थित एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट और कॉरपोरेट ऑफिस दिखाने के लिए ले गए। वहां उसे प्रोजेक्ट में बड़े निवेश और कई कंपनियों के साथ करार होने की बात बताई गई। आरोप है कि प्रोजेक्ट देखकर कारोबारी को निवेश के लिए भरोसे में लिया गया और लगातार संपर्क कर रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। इसके बाद 10 मार्च को कारोबारी ने दो करोड़ रुपये और 11 मार्च को तीन करोड़ रुपये दिए। शिकायत में कहा गया है कि रकम आरोपियों की मौजूदगी में दी गई।
विज्ञापन
रकम वापस मांगने पर टालमटोल : नितिन का आरोप है कि जब उसने निवेश की रकम के बारे में जानकारी मांगी तो उसे जल्द रकम वापस मिलने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद भी लगातार भुगतान टाला जाता रहा। इसी दौरान कारोबारी को कथित तौर पर पता चला कि जिस व्यक्ति को संबंधित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का डायरेक्टर बताया गया था, वह वास्तव में उस कंपनी में डायरेक्टर नहीं था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।