सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jam on road

Noida News: रोडवेज बस से जाम लगने पर चालान की कार्रवाई के लिए चालक होंगे जिम्मेदार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
jam on road
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाने पर चालान की कार्रवाई के लिए रोडवेज चालक होगा जिम्मेदार
Trending Videos

- बस स्टॉपेज के अंदर से सवारियां उतारने और बैठाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सड़क पर यात्रियों को उतारने से लगने वाले जाम के चलते ग्रेटर नोएडा डिपो प्रबंधन ने रोडवेज चालकों को चेतावनी दी है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि बस को स्टॉपेज के अंदर ले जाकर ही यात्रियों को उतारा और बैठाया जाए। डिपो प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं भी प्रशासन द्वारा चालान की कार्रवाई की जाती है, तो इसके लिए चालक जिम्मेदार होगा।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा ही नहीं अन्य शहरों में भी ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों द्वारा सड़क पर खड़े होकर सवारियां बैठाने या उतारने के कारण जाम लगने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते यातायात पुलिस रोडवेज बसों के लगातार चालान कर रही है। जाम की वजह से आम लोगों को भी काफी परेशानी होती है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डिपो स्तर पर चालकों को निर्देश जारी किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने अपने आदेश में कहा है कि अलीगढ़ में सूतमील चौराहे पर यात्रियों को उतारने और बैठाने से अक्सर जाम लग जाता है। इस पर जिला प्रशासन अलीगढ़ ने नाराजगी जताई है और वहां बसों को न रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य कई स्थानों से भी जाम की स्थिति बनने की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर चालक और परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बस स्टॉपेज के अंदर ही यात्रियों को उतारें और बैठाएं। चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर इसे चालक और परिचालक की लापरवाही माना जाएगा।

अलीगढ़ में जाम के चलते ग्रेटर नोएडा डिपो में सूचना चस्पा कर दी गई है। चालकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। रूट पर जाने से पहले भी चालकों की काउंसलिंग की जाती है। -राजेश वर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
दादरी में सड़क पर ही यात्रियों को उतारने और बैठाने से बसों की लाइन लग जाती है। जिससे यातायात बाधित होता है। जाम लग जाता है। जाम के चलते लोग परेशान रहते है। - राजू गिरी, दादरी
-ग्रेटर नोएडा के अंसल मॉल के सामने बसों के खड़े होने से तुगलपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम लग जाता है। जाम के चलते लोग फंस जाते है। -

दीपक भाटी, रामपुर ग्रेटर नोएडा



-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed