{"_id":"69ce79fcce0ecd92020ce73b","slug":"gsfdgdf-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5561-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चंद मिनटों में उजड़ गया आशियाना, सपेरा बस्ती में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चंद मिनटों में उजड़ गया आशियाना, सपेरा बस्ती में लगी भीषण आग
विज्ञापन
विज्ञापन
- ननुआ का राजपुर गावं में हुआ हादसा
-तेजी से फैली आग ने एक-साथ कई झुग्गियों को चपेट में लिया, लाखों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। ननुआ के राजपुर गांव की शांत सुबह अचानक चीख-पुकार और धुएं के काले गुबार में बदल गई। सपेरे समुदाय की झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। लपटें ऐसी भड़कीं कि देखते ही देखते करीब 8 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। घरों में रखा मेहनत का सामान, यादें और जमा-पूंजी सब कुछ राख में तब्दील हो गया।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने स्वयं ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज लपटों के आगे उनके प्रयास नाकाम साबित हुआ। आग की चपेट में सोनू, अंगूरी, ईश्वर और कल्ली समेत कई परिवारों की झुग्गियां आ गईं। उन्होंने बताया कि आग लगने से उनके खाने-पीने का सामान, कपड़े और अन्य जरूरी घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। दनकौर पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने के बाद खुले आसमान में रहने को मजबूर पीड़ित : आग से जिन परिवारों की झुग्गियां जलकर राख हो गईं हैं। उनके पास रहने का कोई और ठिकाना नहीं है। ऐसे में अधिकांश परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार भी लगाई है।
Trending Videos