{"_id":"6a47b05e9269edabf800ecea","slug":"kabaddi-extravaganza-to-kick-off-in-greater-noida-today-thrilling-clash-awaits-among-70-teams-noida-news-c-23-1-lko1064-99091-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो में आज सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, 70 टीमों के बीच होगी रोमांचक जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो में आज सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, 70 टीमों के बीच होगी रोमांचक जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आठ राज्यों समेत यूपी के कई जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार, दिन-रात चलेंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र के कचेड़ा वारसाबाद गांव में शनिवार को कबड्डी का महाकुंभ सजेगा। गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न राज्यों की 60 से 70 टीमें दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टूर्नामेंट आयोजक सुमित नागर ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। दूर-दराज से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दिन और रात लगातार आयोजित होगी, जिससे दर्शकों को रोमांचक और कांटे के मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को कबड्डी के प्रति प्रोत्साहित करना है।
केवल 60 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग-
प्रतियोगिता में केवल 60 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 7,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 2,100-2,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर होगा, वहीं विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच मुकाबले दर्शकों को उच्चस्तरीय कबड्डी का रोमांच भी देंगे।