सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lack of CNG pumps and EV charging stations in Jewar is causing growing inconvenience.

Noida News: जेवर में सीएनजी पंप नहीं, ईवी चार्जिंग स्टेशनों की कमी से बढ़ रही परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lack of CNG pumps and EV charging stations in Jewar is causing growing inconvenience.
विज्ञापन
- एयरपोर्ट और औद्योगिक परियोजनाओं के बीच बुनियादी ईंधन सुविधाओं का अभाव, लोगों ने चार्जिंग स्टेशन और सीएनजी पंप बढ़ाने की उठाई मांग




पुनीत कुमार
यमुना सिटी। यमुना सिटी और जेवर क्षेत्र तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। यहां मेडिकल डिवाइस पार्क, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और कई औद्योगिक व आवासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसके बावजूद इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और सीएनजी वाहनों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार जहां प्रदूषण कम करने और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, वहीं जेवर और यमुना सिटी क्षेत्र में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सीएनजी नेटवर्क अपेक्षित स्तर तक विकसित नहीं हो पाया है। वर्तमान में यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल और छपरगढ़ टोल के आसपास सीमित संख्या में ही ईवी चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं। बड़े क्षेत्र में सार्वजनिक चार्जिंग सुविधाओं का अभाव वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
लोगों का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहन सीमित दूरी तय करने के बाद चार्जिंग की आवश्यकता महसूस करते हैं। ऐसे में पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन न होने से यात्रा की योजना पहले से बनानी पड़ती है। आने वाले समय में एयरपोर्ट और अन्य बड़ी परियोजनाओं के शुरू होने के बाद वाहनों की संख्या बढ़ेगी, जिससे यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बसों के लिए भी चुनौती
यमुना सिटी में संचालित कई सिटी बसें इलेक्ट्रिक हैं। इनके नियमित संचालन के लिए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सार्वजनिक परिवहन के बढ़ते दायरे के साथ चार्जिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएनजी पंप का भी अभाव
जेवर क्षेत्र में एक भी सीएनजी पंप नहीं होने से वाहन चालकों को करीब 30 किलोमीटर दूर जाकर सीएनजी भरवानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि पूरे यमुना सिटी क्षेत्र में भी सीएनजी पंपों की संख्या बेहद सीमित है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है।
लोगों की राय-
जेवर में चार्जिंग स्टेशन न होने से ईवी वाहन चालकों को परेशानी होती है। -राकेश महेश्वरी
एयरपोर्ट शुरू होने के बाद चार्जिंग स्टेशनों की मांग और बढ़ेगी। -यतिंद्र कौशिक
क्षेत्र में सीएनजी पंप न होने से वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। -सुभाष चंद्र
बढ़ती आबादी को देखते हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन और सीएनजी पंप बढ़ाए जाने चाहिए। -दीपक अग्रवाल
वर्तमान सुविधाएं केवल एक्सप्रेसवे तक सीमित हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। -विकास जिंदल
चार्जिंग सुविधाओं की कमी के कारण कई लोग ईवी वाहन खरीदने से बच रहे हैं। -दीपक तायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed