{"_id":"69cfd5010cee6b05680f0dd2","slug":"main-accused-of-kidnapping-a-minor-arrested-search-continues-for-two-others-noida-news-c-491-1-gnd1001-5594-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाबालिग का अपहरण करने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाबालिग का अपहरण करने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते मंगलवार गांव रौनिजा की घटना, नाबालिग को झांसी से बरामद किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के रौनिजा गांव से 13 साल की किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने नामजद मुख्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। बीते मंगलवार गांव के ही रहने वाले सुमित और उसके दो साथियों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा था। किशोरी के परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों की निशानदेही पर किशोरी को झांसी से बरामद किया गया था।
पुलिस के अनुसार, मुख्यारोपी सुमित को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, उसके दो साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos