{"_id":"69d422ab978c549c150607bd","slug":"robots-and-102-meter-long-hydraulic-ladders-will-be-procured-for-firefighting-grnoida-news-c-1-noi1095-4134586-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आग बुझाने के लिए रोबोट, 102 मीटर लंबी हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीदे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आग बुझाने के लिए रोबोट, 102 मीटर लंबी हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीदे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
-बोर्ड ने 154 करोड़ रुपये से आपदा स्थिति से संसाधन जुटाने की मंजूरी दी, अग्निश्मन विभाग होगा मजबूत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बहुमंजिला आवासीय व कॉरपोरेट दफ्तर वाले शहर में आग, भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में काबू पाने के लिए बचाव इंतजाम और मजबूत होंगे। इसके लिए 3 करोड़ रुपये का अत्याधुनिक रोबोट खरीदा जाएगा। यही नहीं 10 ऐसे रोबोट खरीदे जाएंगे जिनकी क्षमता 20 हजार लीटर पानी की होगी जो लपटों के बीच कहीं पर भी घुसकर आग बुझाने में सक्षम होंगे। इनको रिमोट से जरूरत के हिसाब से संचालित किया जाएगा।
वहीं बहुमंजिला इमारतों में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की 102 मीटर लंबी हाइड्रोलिक सीढ़ी होगी। यह देश में उपलब्ध सबसे बड़ी सीढ़ियों में एक होगी जिसके निर्माण या खरीद पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। इसी तरह अन्य संसाधन से जिले का अग्निश्मन विभाग मजबूत होगा। नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड ने 154 करोड़ 42 लाख रुपये से बचाव संसाधन खरीदे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
16 जनवरी को सेक्टर-150 में हुए हादसे में कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की डूबकर मौत में संसाधनों की कमी सामने आई थी। इसके बाद से यह विषय चर्चा में था। दूरी और ऊंचाई वाली जगहों पर आग, पानी में बचाव के लिए प्राधिकरण ने रोबोट, हाइड्रोलिक सीढ़ियां समेत अन्य संसाधन खरीदने का प्रस्ताव विशेषज्ञों व विभागों से राय लेने के बाद बनाया था।
औद्यानिक कचरे के वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण की योजना को मंजूरी
शहर के सेक्टरों, पार्क और ग्रीन बेल्ट से निकलने वाले औद्यानिक कचरे का निस्तारण नोएडा प्राधिकरण वैज्ञानिक ढंग से कराएगा। इसके लिए प्राधिकरण योजना तैयार करवाएगा। बोर्ड ने यह व्यवस्था शुरू करने की मंजूरी दी। प्रतिदिन शहर से करीब 100 टन औद्यानिक कचरा निकलता है। इसमें मुख्य तौर पर पेड़ों से झड़ने वाली पत्तियां, छटाई के बाद टहनी होती हैं। यह कचरा शहर के 750 छोटे बड़े पार्क, 300 से ज्यादा बड़ी ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज, एक्सप्रेस-वे, सड़क किनारे लगे पेड़ों का होता है।
107 करोड़ रुपये से संवरेगा सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल
दलित प्रेरणा स्थल को संवारने और देखरेख के लिए नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड ने 107 करोड़ 77 लाख रुपये की मंजूरी दी है। बसपा सरकार में बने प्रेरणा स्थल की लंबे समय से देखरेख न होने से अंदर टूट-फूट है। प्रकाश व सजावट संबधी इंतजाम भी बदहाल पड़े हुए हैँ। अब प्रेरणा स्थल इस धनराशि से संवरेगा।
जीरो पीरियड पॉलिसी में 4364 फ्लैटों की हुई रजिस्ट्री
ग्रुप हाउसिंग की परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों को राहत दिलाने के लिए अमिताभकांत समिति के अंतर्गत बिल्डरों के लिए दिसंबर 2023 में शासन से जीरो पीरियड पॉलिसी आई थी। इसकी स्टेटस रिपोर्ट भी सोमवार को प्राधिकरण ने बोर्ड में रखी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक इस पॉलिसी में 4364 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई है, 872 करोड़ 12 लाख रुपये प्राधिकरण का बकाया जमा हुआ है।
गांव में भवन नियमावली के लिए समिति
बोर्ड में प्राधिकरण क्षेत्र के 81 गांव में बहुमंजिला इमारतें बनाए जाने की मंजूरी से जुड़ा प्रस्ताव रखा गया था। चर्चा यह हुई कि पहले से भवन-नियमावली 2010 से प्रभावी है और गांव के निवासी नक्शा नहीं पास करवा रहे हैं। ऐसे में कारण पता करने के लिए एक समिति बनाकर परीक्षण करवाया जाए। किसानों से जुड़ी योजना 10 प्रतिशत मुआवजा धनराशि जमा करने पर 5 प्रतिशत के प्लाट को फिर से शुरू करने के प्रस्ताव पर बोर्ड ने जमीन की उपलब्धता का आकलन करने के लिए कहा है।
आवासीय प्लाट के आवंटियों को अंतिम मौका
नोएडा प्राधिकरण के आवासीय प्लाट के आवंटी जिन्होंने भवन निर्माण के लिए निर्धारित 12 साल में भी निर्माण पूरा नहीं किया है। ऐसे सभी आवंटियों को प्राधिकरण सशुल्क समय विस्तार का अंतिम मौका देगा। प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी दी गई। आवेदन आगे सार्वजनिक सूचना जारी होने के 3 महीने के अंदर ही लिए जाएंगे।
Trending Videos