सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Malakpur Stadium won in the boys category, SRB won in the girls category

Noida News: बालक वर्ग में मलकपुर स्टेडियम, बालिका वर्ग में एसआरबी ने मारी बाजी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Malakpur Stadium won in the boys category, SRB won in the girls category
विज्ञापन
फोटो --
Trending Videos

जिला जूनियर बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता, दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई दो दिवसीय जिला जूनियर बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरे दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो और कबड्डी के मुकाबले करवाए गए। इस दौरान कबड्डी में बालक वर्ग में मलकपुर स्टेडियम और बालिका वर्ग में एसआरबी विजेता रहे।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि जिले की उभरती प्रतिभाओं को निखारने और खेल कूद में बेहतर मंच देने के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।निर्णायक के रूप में प्रशिक्षक शीलंकूर, ज्योति, विजय राहुल, अंजुम मालिक, सुमित कुमार, सरताज अली, शिवम्, हर्ष कश्यप, शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
प्रतियोगिताएं और विजेता खिलाड़ी
बैडमिंटन (बालिका वर्ग) - लवन्या प्रथम, ख्याति द्वितीय
बैडमिंटन (बालक वर्ग) - माधव शर्मा प्रथम, ईशान द्वितीय
जूडो (बालक वर्ग) - अयान यादव, अमन यादव, हरीश, जीशान, देवांश, शिवांश योगी प्रथम

जूडो (बालिका वर्ग) - मंशा कुमारी, दिव्या, पारुल गेहलोत, प्रेरणा यादव, चारु कौशिक प्रथम
कबड्डी (बालक वर्ग) - मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रथम, रिस्व कुलेसरा द्वितीय
कबड्डी (बालिका वर्ग) - एसआरबी प्रथम, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम द्वितीय
एथलेटिक्स (बालक वर्ग100, 200,400, 800 और 1500 मी.) - क्रमश: निखिल, निखिल, यश, रवि, प्रिंस प्रथम
एथलेटिक्स (बालिका वर्ग100, 200,400, 800 और 1500 मी.) - मोनिका, सुमित्रा, समिति, मोनिका, किरण प्रथम
भाला फेंक (बालक वर्ग) - लकी प्रथम, अनिकेत द्वितीय, पुनीत तृतीय
भाला फेंक (बालिका वर्ग) - कनिका प्रथम, सूफियानाज द्वितीय, अन्य सांगवान तृतीय
डिस्कस थ्रो (बालक वर्ग) - अंकुश प्रथम, लकी द्वितीय, अनिकेत तृतीय
डिस्कस थ्रो (बालिका वर्ग) - निक्की प्रथम, जानवी द्वितीय, सुफिया तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed