{"_id":"6985bfdb8685ed39e700a97d","slug":"man-who-hit-international-shooter-shivam-thakur-car-arrested-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: अंतर्राष्ट्रीय शूटर की कार में टक्कर मारने वाला गिरफ्तार, आरोपी निकला पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: अंतर्राष्ट्रीय शूटर की कार में टक्कर मारने वाला गिरफ्तार, आरोपी निकला पड़ोसी
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 06 Feb 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार
सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दोनों एक ही कॉलोनी के निवासी हैं और आपस में पड़ोसी हैं। दोनों के बीच पूर्व में किसी प्रकार का विवाद या रंजिश नहीं पाई गई है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा स्थित थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर की कार का पीछा कर टक्कर मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक सिंह (20) निवासी मधुबन बिहार गांव कुलेसरा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वादी और आरोपी दोनों एक ही कॉलोनी के निवासी हैं और आपस में पड़ोसी हैं। दोनों के बीच पूर्व में किसी प्रकार का विवाद या रंजिश नहीं पाई गई है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार 4 फरवरी को शिवम ठाकुर अपनी कार ग्रैंड विटारा से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद रंग की बोलेरो कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वादी शिवम ठाकुर की तहरीर के आधार पर थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर बोलेरो वाहन की पहचान की गई।
सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दोनों एक ही कॉलोनी के निवासी हैं और आपस में पड़ोसी हैं। दोनों के बीच पूर्व में किसी प्रकार का विवाद या रंजिश नहीं पाई गई है। घटना को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से गोली चलने जैसी जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। वे पूरी तरह निराधार हैं। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की फायरिंग या हथियार के प्रयोग की पुष्टि नहीं हुई है।
