सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mathematics and reasoning increased the challenge

Noida News: गणित और रीजनिंग ने बढ़ाई चुनौती, पर्यावरण के प्रश्न रहे सरल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Mathematics and reasoning increased the challenge
विज्ञापन
फोटो

-जिले में 20 केंद्रों पर दो पालियो में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परीक्षा
-पहचान पत्रों की जांच व बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद भी अभ्यर्थियों को दिया गया प्रवेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित कांस्टेबल सिविल पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा सोमवार को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में आगरा, हाथरस, मथुरा सहित विभिन्न जिलों से भारी संख्या में परीक्षार्थी नोएडा व ग्रेटर नोएडा पहुंचे।
परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकतर अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रश्न सीधे और सरल थे। वहीं, गणित और रीजनिंग के कई प्रश्न घुमावदार रहे। पैसेज आधारित प्रश्नों को हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई, लेकिन गणित के कई प्रश्न कठिन और जटिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें दिखाई दीं। केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी कराई गई। मोबाइल फोन, बैग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और खाने-पीने के सामान केंद्र के बाहर ही जमा कराए गए। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यहां माैजूद छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था। कुछ छात्रों ने माना कि सामान्य ज्ञान खंड में कुछ प्रश्नों के लिए गहन तैयारी की जरूरत थी, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा संतोषजनक रहा।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-51 स्थित राजकीय बालिका होशियारपुर कॉलेज में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यहां माैजूद अधिकतर अभ्यर्थियों ने भी प्रश्नपत्र को संतुलित बताया।
4300 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चली पहली पाली में 7,008 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,789 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चली दूसरी पाली में पंजीकृत 7,008 अभ्यर्थियों में से 4,927 ने परीक्षा दी, जबकि 2,081 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
कोट
पर्यावरण से जुड़े प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे, जबकि गणित और रीजनिंग के प्रश्नों ने काफी उलझाया। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र आसान था। - मोहित कुमार, परीक्षार्थी
गणित के कई प्रश्न घुमावदार और समय लेने वाले थे। रीजनिंग खंड में भी तार्किक विश्लेषण और जटिल प्रश्नों ने परेशान किया। -खन्ना यादव, परीक्षार्थी
पेपर का स्तर सामान्य रहा। सभी वर्गों के सवाल का स्तर ठीक रहा। पेपर देने के बाद ऐसा लग रहा है कि चयन हो सकता है। -पूनम गुप्ता, परीक्षार्थी
पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान भी संघन जांच की गई। पेपर का स्तर भी ठीक रहा। -शिवानी, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed