सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   meeting was held with several RWAs along with Noida Authority officials at Phonerwa office in Noida

Noida News: प्लस पार्क की बदहाल स्थिति पर आरडब्ल्यूए और उद्यान निदेशक में तीखी बहस, उठीं तमाम समस्याएं

ऋषभ कौशल, नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Wed, 13 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा में फोनरवा बैठक में सेक्टर 105 के प्लस पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर आरडब्ल्यूए और अधिकारियों में तीखी बहस हुई। पार्क की मरम्मत, लाइटिंग और साफ सफाई की मांग उठी। 

meeting was held with several RWAs along with Noida Authority officials at Phonerwa office in Noida
अधिकारियों संग कई आरडब्ल्यूए संग हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा सेक्टर 105 के प्लस पार्क की बदहाली को लेकर सोमवार को फोनरवा में आयोजित बैठक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और उद्यान निदेशक के बीच गहमा गहमी हो गई। बैठक में वर्क सर्कल 6 से 10 तक के अधिकारियों और उनके अंतर्गत आने वाले सेक्टरों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
Trending Videos


सेक्टर 52 स्थित फोनरवा कार्यालय में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न सेक्टरों के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और पुरानी शिकायतों की स्थिति जानी। महासचिव केके जैन ने बताया कि इस दौरान सभी सेक्टरों के कार्य तेज गति से चल रहे हैं, जो समस्याएं बची हैं, वे समयबद्ध रूप से पूरी हो सकें और हर एक रुकावट को दूर किया जाए, इसके लिए सीधा अधिकारियों और पदाधिकारियों के बीच संवाद हुआ। पहले वर्क सर्कल छह के अधिकारी ने सभी समस्याओं की वर्तमान स्थिति बताई। इसके बाद वर्क सर्कल सात तक आते-आते सेक्टर 105 के प्लस पार्क को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर बंसल ने कहा कि प्लस पार्क पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान निदेशक डॉ. आनंद मोहन ने उन्हें आश्वासन दिया, फिर भी पदाधिकारी नहीं माने, जिसके बाद उद्यान निदेशक ने अगले दिन सुबह कार्यालय आकर बैठक करने की बात कही। इस बीच फोनरवा अधिकारियों को भी पदाधिकारियों को शांत कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते छह महीने से बनी है समस्या
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर बंसल ने बताया कि पिछले छह महीने से प्लस पार्क बदहाल पड़ा है। बिजली के बॉक्स टूटे हैं, स्ट्रीट लाइटें भी टूटी हुई हैं। इसके अलावा पार्क में कंक्रीट और मलबा पड़ा हुआ है, जिससे हरियाली कम होती जा रही है। वॉकिंग ट्रैक पर टहनियां फैलती जा रही हैं और घास उगी है, जिसके चलते वॉक नहीं हो पा रही है। इसी बीच पॉकेट ए के आरडब्ल्यूए महासचिव संदीप सिंह नेगी ने बताया कि सेंट्रल पार्क की समस्या भी बनी हुई है।

अन्य सेक्टरों ने भी रखी समस्याएं
इस मौके पर सेक्टर 46 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष टीसी गौड़, सेक्टर 47 की अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, स्वर्णिम विहार से सुखबीर सिंह, सेक्टर 141 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, विनोद शर्मा, ओमवीर बंसल, कोशिंदर यादव, भूषण शर्मा, अनिल त्यागी, जयपाल सिंह, रंजन कुमार, लता वर्मा, सुभाष भाटी, भगत सिंह तोंगड़, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, दीपक, विपिन गुप्ता, अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने अपने सेक्टरों की बात रखी।

अगले तीन महीने में फिर होगी बैठक
फोनरवा महासचिव केके जैन ने कहा कि आगामी तीन माह के बाद इन सर्किलों के साथ पुनः बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राधिकरण द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही नोएडा प्राधिकरण के सर्किल 1 से 5 के अंतर्गत आने वाली आरडब्ल्यूए के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed