Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Female students were provided with information on cyber security and women's safety at the police ki pathshala
{"_id":"6a057ec78abdf681550f4e60","slug":"video-female-students-were-provided-with-information-on-cyber-security-and-womens-safety-at-the-police-ki-pathshala-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की दी जानकारी
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:20 PM IST
Link Copied
टर नोएडा के कासना स्थित सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईपीएस दीक्षा भोरिया ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करने की सलाह दी गई। साथ ही छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं और पुलिस सहायता प्रणाली की जानकारी भी दी गई।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याएं साझा करने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या धमकी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी सुरक्षा और कानून से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य प्रीति फोगाट ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।