{"_id":"6a04a809e51bb5e2ec03a791","slug":"people-travelling-to-office-in-the-same-vehicle-by-sharing-route-and-timing-on-whatsapp-group-noida-news-c-1-noi1095-4276136-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इस खबर को न लगाएं\nव्हाट्सएप ग्रुप पर रूट और समय साझा कर एक ही वाहन से दफ्तर जा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इस खबर को न लगाएं व्हाट्सएप ग्रुप पर रूट और समय साझा कर एक ही वाहन से दफ्तर जा रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएम की अपील के बाद नोएडा की सेक्टर-सोसाइटी के लोग दे रहे कार पूलिंग को बढ़ावा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ईंधन बचाने की पीएम की अपील के बाद दफ्तर जाने के लिए लोग कार पूलिंग को विकल्प बना रहे हैं। नोएडा की कई सेक्टर-सोसाइटियों के लोगों ने इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इन पर एक रूट पर जाने वाले लोग व्हाट्सएप ग्रुपों में दफ्तर का रूट और समय साझा करते हैं। इसके बाद एक ही गाड़ी से अपने दफ्तर जा रहे हैं।
सेक्टर-76 स्थित सोसाइटी के रहने वाले आशीष तंवर ने बताया कि रोजाना नौकरी के लिए दिल्ली जाते हैं। पहले अकेले की जाते थे अब सोसाइटी के ही चार लोग कार पूलिंग करके एक साथ जाते हैं। सेक्टर 77 के रहने वाले पारस सोनी ने बताया कि गुरुग्राम जाने के लिए अब पास के ही सेक्टर के दोस्त के साथ जाना शुरू कर दिया है।
-- --
वाहनों का दबाव भी हुआ कम
कार पूलिंग बढ़ने के सड़क से वाहनों का दबाव भी मामूली ही सही लेकिन कम हुआ है। शहरवासियों को जाम से भी थोड़ी राहत मिली है। सेक्टर-12 के रहने वाले स्वप्निल सिंह ने बताया कि बीते दिन सड़क पर जाम में कम फंसे। कार पूलिंग के कारण ये असर दिख रहा है। कार पूलिंग को बढ़ावा मिले तो जाम से छुटकारा मिल सकता है।
-- --
कार पूलिंग से सफर कम समय में पूरा हुआ
एक साथ चार लोग जाने के कारण एक घंटे का सफर 45 मिनट में पूरा हो गया। सेक्टर 128 के रहने वाले चिराग खरबंदा ने बताया कि जाम में तो वैसे रोजाना ही फंसते थे लेकिन एक साथ चार लोग गए तो नए रास्तों से हाेते हुए कम समय में दफ्तर तक पहुंच गए। निर्धारित समय में दफ्तर पहुंचने की वजह से वापसी भी समय से हो सकी। कार पूलिंग से काफी राहत मिली।
Trending Videos