{"_id":"69d5eb150cc9dd840f09ff43","slug":"metro-university-approved-in-greater-noida-west-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेनो वेस्ट का पहला निजी विश्वविद्यालय बना 'मेट्रो', जुलाई से शुरू होंगे बीबीए, बीसीए सहित कई कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेनो वेस्ट का पहला निजी विश्वविद्यालय बना 'मेट्रो', जुलाई से शुरू होंगे बीबीए, बीसीए सहित कई कोर्स
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार
सोसाइटियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि विश्वविद्यालय खुलने से काफी राहत मिलेगी। सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब घर के पास अब सुविधा मिलने से छात्राओं के लिए काफी अच्छा हो जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट को मंगलवार को एक नए विश्वविद्यालय का तोहफा मिल गया है। अब नए सत्र जुलाई से विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट कोर्स के साथ ही कई नए कोर्सों में छात्र दाखिला दे सकेंगे। स्पोर्ट्स सिटी स्थित मेट्रो विश्वविद्यालय ग्रेनो वेस्ट की पहली यूनिवर्सिटी है। अब तक ग्रेनो वेस्ट में कई नामी स्कूल संचालित हो रहे थे लेकिन विश्वविद्यालय नहीं होने के कारण छात्रों को ग्रेटर नोएडा आना पड़ता था। अब उन्हें यहां आने से मुक्ति मिल जाएगी। पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ बीएससी, बीकॉम व आर्टस के कोर्स भी चलेंगे। इसके साथ ही बीबीए, एमबीए के अलावा अन्य कोर्सों की सुविधा भी मौजूद होगी।
Trending Videos
सोसाइटियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि विश्वविद्यालय खुलने से काफी राहत मिलेगी। सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब घर के पास अब सुविधा मिलने से छात्राओं के लिए काफी अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की 200 से अधिक सोसाइटी में करीब दो लाख से अधिक बच्चे दिल्ली, नोएडा व ग्रेटर नोएडा की ओर प्रतिदिन रुख करते हैं। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि दीपेश कुमार ने बताया कि मेट्रो विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है जो प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा में पहले से एक सरकारी व कई निजी विश्वविद्यालय हैं। अब मेट्रो विश्वविद्यालय भी उनमें शामिल हो गया है। पहले से शारदा विश्वविद्यालय, एनआईयू विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, शिव नादर विश्वविद्यालय, बैनेट विश्वविद्यालय, आईआईएलएम विश्वविद्यालय, जेएलए विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, महर्षि विश्वविद्यालय, गलगोटिया विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं। जहां 20 से अधिक देशों के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।