{"_id":"69ac378f3ff7f44d120979c8","slug":"mission-shakti-will-gain-momentum-lakhpati-didi-is-becoming-a-crorepati-noida-news-c-1-noi1095-4023582-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मिशन शक्ति की बढ़ेगी धार, लखपति दीदी बन रही करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मिशन शक्ति की बढ़ेगी धार, लखपति दीदी बन रही करोड़पति
विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रूरल फाइनेंस पर हुई बात
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब मिशन शक्ति की धार और बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति के तहत बीसी सखी (बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट) पहल शुरू की गई है। गांव-गांव में रूरल फाइनेंस को बढ़ावा देने के लिए सरकारी उपक्रमों के माध्यम से कार्यक्रम आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि पुरुषवादी सोच ने इसका बहुत विरोध किया था लेकिन आज प्रदेश के हर गांव में एक-एक बीसी सखी है जो महिलाओं और पुरुषों का खाता खुलवाती है।
ओपन हाउस सेशन कार्यक्रम में शामिल जिले की आला अधिकारियों ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बात की। सीपी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बीसी सखी ग्रामीणों को बैंक की सेविंग, निवेश और एफडी के बारे में बताती है। सभी कार्य पूरे करवाकर बैंक लेकर जाती है। आज महिलाएं यहां भी आगे बढ़ रही हैं जबकि पुरुष लगातार विरोध कर रहे थे कि महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन के बारे में क्या समझ आएगा। महिलाओं के काम को देखकर पुरुषवादी सोच ने महिलाओं को स्वीकारना सीख लिया है।
यही नहीं, पंचायती राज के माध्यम से महिलाओं को आगे किया जा रहा है। जिस पंचायत में पंचायतों के आगे महिलाओं को बैठना मुश्किल होता था वहां पर भी अब सोच बदल रही है। लक्ष्मी सिंह ने कहा कि किसी महिला को आप एक लाख रुपये देकर देखिए, वह उससे करोड़ रुपये बना सकती हैं। यही वजह है कि लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाएं आज करोड़पति दीदी बन चुकी हैं।
मिशन शक्ति केंद्र से ले सकते हैं मदद
इस दौरान बताया गया कि महिलाओं से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो आप मिशन शक्ति केंद्र तक जा सकते हैं। समाज के हाशिये पर खड़ी महिला को मिशन शक्ति ने एक आशा दी है और सोचने की काबिलियत दी है और इस सोच को जमीन पर उतारने का हौसला दिया है।
साइबर क्राइम से सतर्क होने की जरूरत
लक्ष्मी सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम के मामलों में डिजिटल अरेस्ट जैसे मामले काफी सुनने को मिलते है। ऐसे मामलों में जिले की साइबर पुलिस लगातार काम कर रही है। पहली बार साइबर पुलिस ने साइबर क्राइम होने के दौरान पीड़ितों को उनके जाल में आने से बचाया था। ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए जिले में अलग से थाना है जहां जाकर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि किसी को भी साइबर जालसाजों की बातों में आने की जरूरत नहीं है। आजकल रोजाना कई केस आते है एक कॉल और एक क्लिक में पूरा खाता खाली हो जाता है। इससे आपको सतर्क होने की जरूरत है। कोई भी फर्जी कॉल आए तो तुरंत पुलिस को 1930 पर कॉल कर सूचित करें।
Trending Videos