सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miyawaki forest will increase greenery around Noida airport

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के आसपास हरियाली बढ़ाएगा मियावाकी जंगल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Miyawaki forest will increase greenery around Noida airport
विज्ञापन
वन विभाग मियावाकी जंगल लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण से करेगा वार्ता
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग मियावाकी जंगल बनाने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में वह यमुना प्राधिकरण से वार्ता करेगा। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट के आसपास का वातावरण अधिक हर-भरा हो सकेगा।

डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि वन विभाग की ओर से एयरपोर्ट बनाने के लिए जितने पेड़ काटे गए थे उनके 10 गुना अन्य पेड़ लगा दिए गए हैं इसके अलावा अन्य जगह पर भी पौधरोपण किया जा रहा है लेकिन इन पौधों को पनपने में थोड़ा समय लगेगा जबकि मियावाकी जंगल तीन साल में बनकर तैयार हो जाते हैं। ऐसे में मियावाकी जंगल बनाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि यह कार्य अकेले वन विभाग का नहीं है। ऐसे में यमुना प्राधिकरण की सहमति आवश्यक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
10 गुना तेज से बढ़ते हैं मियावाकी जंगल
मियावाकी जंगल में पौधों को एक-दूसरे के बहुत पास लगाया जाता है। पारंपरिक जंगलों की तुलना में यह जंगल 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं और 30 गुना ज्यादा घने होते हैं। इसमें केवल उसी क्षेत्र की मूल या देशी प्रजातियों के पौधे लगाए जाते हैं। इससे यह पौधे स्थानीय वातावरण में जल्दी ढल जाते हैं। इन जंगलों को बनाने के लिए जगह कम लगती है और यह तकनीक शहरी इलाकों के लिए वरदान साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed