{"_id":"69cfb475343898b50405e6c3","slug":"mother-and-son-beaten-with-sticks-at-home-injured-noida-news-c-23-1-lko1064-91433-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर पर मां-बेटे को लाठी-डंडों से पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर पर मां-बेटे को लाठी-डंडों से पीटा, घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैंथली गांव में घर में बैठे मां-बेटे को तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि सैंथली गांव निवासी सुनील ने शिकायत दी थी कि 30 मार्च की शाम उनका बेटा मयंक और पत्नी उर्मिला घर पर बैठे थे। तभी गांव के ही मोनू, सोनू और सुरेंद्र घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब मयंक ने गाली देने से मना किया तो तीनों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos