{"_id":"69cfc88975c50443080b43de","slug":"schools-cutting-into-parents-pockets-in-name-of-stationery-noida-news-c-1-noi1095-4121810-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्टेशनरी के नाम पर अभिभावकों की जेब पर स्कूल चला रहे कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्टेशनरी के नाम पर अभिभावकों की जेब पर स्कूल चला रहे कैंची
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रैक्टिकल फाइल, नक्शा, स्टिकर आदि सामग्री स्कूल से लेने को किया जा रहा मजबूर
- 40 से 60 रुपये की फाइल स्कूलों में 150 रुपये में उपलब्ध
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ना शुरू हो गया है। कई तरह की फीस के तले अभिभावक पहले ही दबे हैं। अब स्कूल प्रबंधन प्रैक्टिकल फाइल, नेम स्टिकर, बुक कवर और अन्य स्टेशनरी सामग्री स्कूल परिसर से ही खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि बाजार की तुलना में ये सामग्री यहां तीन से चार गुना अधिक कीमत पर मिल रही है। हेल्प बुक भी बाजार की तुलना में महंगी हैं।
अभिभावकों का कहना है कि नियम के तहत स्कूल के अंदर दुकानें नहीं चल सकतीं हैं, लेकिन स्कूल मनमानी कर रहे हैं। बाजार में प्रैक्टिकल फाइल जहां 40 से 60 रुपये में उपलब्ध है, वहीं स्कूलों में यही फाइल 150 रुपये तक मिल रहीं हैं। इसी तरह बुक कवर के दाम भी कई गुना अधिक वसूले जा रहे हैं।
सेक्टर-12 में रहने वाले एक अभिभावक ने बताया कि बाजार में हेल्प बुक पर लिखी एमआरपी से कुछ कम दामों पर किताबें मिल रहीं हैं, जबकि स्कूल में उसी रेट पर दी जा रहीं हैं। ऑल नोएडा स्कूल्स पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कुछ स्कूल अभिभावकों को खुले बाजार से सामान खरीदने की अनुमति नहीं देते हैं, जिससे पारदर्शिता खत्म हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- कोट
इस तरह की शिकायतें एसोसिएशन के पास आ रहीं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को इसकी शिकायत की जाएगी। स्कूल मनमानी कर रहे हैं। -के. अरुणाचलम, सचिव, ऑल नोएडा स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन
Trending Videos