पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Motorcyclist killed in collision with truck; police entangled in jurisdictional dispute.

Noida News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Mon, 29 Jun 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with truck; police entangled in jurisdictional dispute.
खफा परिजनों और ग्रामीणों ने जीटी रोड पर एक घंटा लगाया जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर सैंथली मोड़ पुलिस चौकी के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई जिससे नाराज होकर परिजनों व ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा जाम लगने के बाद सीमा विवाद सुलझने पर जाम खुलवाया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में लगी है।

बुलंदशहर के अकत्यार पुर गांव निवासी प्रदीप (27) परिवार के साथ रहते थे। वह शनिवार की रात्रि बाइक से अपने गांव से दादरी जा रहे थे। जब वह जीटी रोड स्थित सैंथली मोड़ पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिकंदराबाद स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन

जब परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने को कहा तो जारचा पुलिस ने सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला बताकर सिकंदराबाद भेज दिया जबकि सिकंदराबाद से मामला जारचा कोतवाली क्षेत्र का बताकर लौटा दिया। इससे परेशान होकर परिजन व ग्रामीण ने शव को घटना स्थल सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक जाम लगने के बाद सीमा विवाद सुलझा। मामला जारचा कोतवाली क्षेत्र में निश्चित किया गया। जारचा कोतवाली में ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में लगी है। एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed