पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School Chalo campaign from July 1

Noida News: एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान

Mon, 29 Jun 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
School Chalo campaign from July 1
नोएडा/गेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में छात्रों के नामांकन बढ़ाने के लिए एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें एआरपी व एसआरजी भी भूमिका निभाएंगे। अभी परिषदीय विद्यालयों में करीब 73 हजार छात्र पंजीकृत हैं, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे कम हैं। पिछले वर्ष यह संख्या 80 हजार से अधिक थी। अभियान के तहत शिक्षक स्कूल से बाहर के बच्चों को स्कूल लाने का प्रयास करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि इससे पहले चले अभियान के तहत 12 हजार नए विद्यार्थियों के नामांकन हुए थे। प्रभारी एडी बेसिक मेरठ मंडल ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि डॉप आउट छात्रों को स्कूल से जोड़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एक भी बच्चा पढ़ाई से न छूटे इसकी जिम्मेदारी बीएसए की होगी। हर दिन कितने दाखिले हुए, इसकी रिपोर्ट मंडल स्तर पर देनी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed