सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National conference begins at GBU

Noida News: जीबीयू में राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
National conference begins at GBU
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में सोमवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से शुरू हुआ। इसका उद्देश्य शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करना है जहां पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और नीतिगत ढांचे के बीच संबंधों पर गहन चर्चा की जा सके। इसकी केंद्रीय थीम “स्वस्थ समुदायों और पारिस्थितिक तंत्र के लिए विज्ञान को नीति में रूपांतरित करना” है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि मेजर जनरल गगनदीप बख्शी ने कहा कि पर्यावरणीय क्षरण, जलवायु परिवर्तन और जनस्वास्थ्य संकट आज के प्रमुख गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरे हैं जिनसे निपटने के लिए मजबूत नीतिगत समन्वय और राष्ट्रीय तैयारी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि सुधीर त्रिपाठी ने पर्यावरणीय नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed