नोएडा। चिल्ला-5 (सेक्टर-53) के अखबार वितरक बंधुओं ने शनिवार को अपने डिपो के स्थापना दिवस पर बैठक की। इस अवसर पर रामजी पांडे को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव डिपो के वार्षिक स्थापना दिवस समारोह का एक प्रमुख हिस्सा था। डिपो के स्थापना दिवस पर हर वर्ष की भांति इस बार भी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। रविंद्रनाथ पांडे ने माला पहनाकर और बबलू तिवारी ने गुलदस्ता देकर रामजी पांडे को बधाई दी। डिपो के सभी वितरक बंधुओं ने भी नए अध्यक्ष को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सूर्यकांत तिवारी, मनोज तिवारी, माधव पांडे, राजेश तिवारी, अजय मिश्रा, बच्चन बर्मा, राकेश पांडे, देवी प्रकाश, श्याम सुंदर, शिवम तिवारी, विकास चौधरी, कुलदीप अशोक सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।